उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्ध नगर के NTPC प्रांगण में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया. यह कार्यक्रम साठा चौरासी क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण था, जिन्होंने लंबे समय से इस प्रतिमा की स्थापना की मांग कर रहे थे. सीएम योगी ने अपने भाषण में महाराणा प्रताप को राष्ट्रीय नायक बताया और उनकी वीरता को याद किया। इस अवसर पर कई विकास परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया गया.सीएम योगी ने कहा कि नायक तो महाराणा प्रताप हैं, अकबर नायक नहीं हो सकता है. नायक छत्रपति शिवाजी महाराज हैं, औरंगजेब नायक नहीं हो सकता है.इस मूर्ति के अनावरण के बाद अब यहां के स्थानीय लोगों का साफ तौर कहना है कि लंबे समय से हम महाराणा प्रताप की मूर्ति के अनावरण का इंतजार कर रहे थे, लेकिन यह सिर्फ योगी आदित्यनाथ के होते ही सफल हो पाया है और वही यहां पर पहुंचे.
अब इसके बाद उन्होंने साथ तौर पर कहा है कि 2027 में एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ ही आएंगे क्योंकि पूरे राजपूत समाज को उन्होंने एक कर दिया है. लोगों ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल राजपूतों के नहीं, बल्कि वह हिंदू हृदय सम्राट थे और सभी के लिए उन्होंने लड़ाई लड़ी थी.
मौके पर मौजूद युवाओं ने भी जमकर योगी आदित्यनाथ की तारीफ की और उन्होंने कहा कि 2027 में योगी आदित्यनाथ ही फिर से सीएम बनेंगे