करपी प्रखंड के केयाल पंचायत भवन में पंचायत के मुखिया राम इकबाल साव के अध्यक्षता में ग्राम पंचायत प्लानिंग एवं फैसिलिटेशन फोरम का गठन किया गया। बैठक के दौरान पीरामल फाउंडेशन के चंदन कुमार के द्वारा उपस्थित सदस्यों को अवगत कराते हुए बताया गया कि पंचायत के विकास के लिए ग्राम पंचायत विकास योजना का प्रत्येक वर्ष निर्माण किया जाता है. इसमें ग्राम पंचायत प्लानिंग एवं फैसिलिटेशन फॉर्म के सदस्यों का भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण होती है. इनके द्वारा चयनित योजनाओं को क्रियान्वयन एवं सहयोगात्मक पर्वेक्षक में मुखिया जी को मदद प्रदान करना होता है. खासकर स्वस्थ्य पंचायत थीम के चयन पर पंचायत को अगले वित्तीय वर्ष 25-26 के लिए स्वास्थ्य पोषण स्वच्छता से संबंधित गतिविधियों को लागू किया जाएगा एवं स्वस्थ्य समाज के निर्माण के लिए पंचायत में विभिन्न तरह के गतिविधि आपसी सहयोग और समन्वय के साथ किया जाना है। इस दौरान पंचायत के मुखिया राम इकबाल साव, वार्ड सदस्य आशा, सेविका जीविका सदस्य अन्य गणमान्य लोग के उपस्थित रहे । बैठक में पंचायत सचिव सुमन कुमार जानकारी देते हुए बताया गया की पंचायत के विकास के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण फॉर्म है. अगर पंचायत प्लानिंग एवं फैसिलिटेशन फोरम सशक्त हो जाए तो पंचायत के विकास में बहुत बड़ी सहायक सिद्ध होगी साथ ही लोगों को जागरूक करने में मदद करेगी। बैठक में स्वच्छता पर्यवेक्षक पिंटू कुमार तथा गांव के अन्य रिटायर्ड हवलदार रामप्रवेश जी उपस्थित रहे. सब लोगों ने मिलकर पंचायत को फाइलेरिया मुक्त पंचायत बनाने का संकल्प लिया