पहाड़पुर में शराबी पति को भेजवाया जेल

पहाड़पुर में एक पत्नी ने शराब पीकर हंगामा और मारपीट करने के लिए अपने पति को जेल भेजवा दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर शराबी पति बालिस्टर कुमार को गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया।...

पहाड़पुर में शराबी पति को भेजवाया जेल

शराब पीकर नशे में पत्नी से हंगामा व मारपीट करने से तंग पत्नी ने अपने पति को जेल भेजवा दिया। थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के आमवां वृत निवासी शराबी बालिस्टर कुमार की पत्नी ने थाना को आवेदन देकर अपने पति द्वारा शराब के नशे में आएदिन घर में हंगामा व मारपीट करने की शिकायत की थी।जिसके आधार पर पुलिस ने उक्त शराबी को उसके घर से गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।छापेमारी टीम में एसआई संतोष कुमार जायसवाल सहित पुलिस बल शामिल थे।