तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में, एक सुरंग ढह गई है, जिसके चलते उसके नीचे करीब 8 लोग फंसे हुए हैं | जिसमें प्रोजेक्ट इंजीनियर से लेकर साइट इंजीनियर्स समेत कई मजदूर भी शामिल है। उन्हें बाहर निकालने के लिए भारतीय सेना रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। दूसरी ओर PM नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी से बातचीत की और रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए सभी तरह की मदद का भरोसा दिया है। सीएम रेवंत रेड्डी से बातचीत में PM मोदी ने कहा है कि बचाव कार्य तेजी से चलाया जाना चाहिए, जिससे जल्द से जल्द फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला जा सके। घटना की वजह की बात करें तो शुरुआती रिपोर्ट में सामने आया कि अचानक पानी और मिट्टी के तेज बाढ़ के चलते सुरंग ढह गई, जिसके चलते सुरंग 8 किलोमीटर के इलाके में, खुदी सुरंग को बड़ा नुकसान पहुंचा है। सुरंग खुदाई का काम हादसे के चलते तुरंत ही रोक दिया गया, और ज्यादा से ज्यादा कामगारों को बाहर निकालने की कोशिश की गई, लेकिन फिर भी कुछ लोग सुरंग में फंस गए, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।