कौन है मनीषा...जिसका तीसरे दिन भी नहीं हो सका अंतिम संस्कार

संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के तीसरे दिन भी मनीषा का अंतिम संस्कार नहीं हो सका। पूरे गांव में नाराजगी फैल चुकी है। वहीं, मनीषा के शव को प्रेमी के दरवाजे पर रखा गया है।

कौन है मनीषा...जिसका तीसरे दिन भी नहीं हो सका अंतिम संस्कार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में हत्था थाना क्षेत्र के हत्था मल्लाह टोली की मनीषा कुमारी का शव मंगलवार को तीसरे दिन बिना अंतिम संस्कार के कथित प्रेमी के दरवाजे पर पड़ा रहा। शव के सड़ने से दुर्गंध फैलने लगी है, जिससे आसपास के लोगों का वहां ठहरना मुश्किल हो गया है।आपको बता दें कि रविवार सुबह मनीषा का शव उसके ही घर में पंखे के फंदे से लटका मिला था।उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव को गांव में भेज दिया था। लेकिन मायके और ससुराल पक्ष के बीच में विवाद के कारण शव का अंतिम संस्कार अब तक नहीं हो सका है।मृतका के परिजन बेंगलूरु में रहते हैं और अभी तक गांव नहीं लौटे हैं। वहीं, इस दौरान कथित आरोपी प्रेमी का परिवार भी मनीषा की मौत के बाद से घर छोड़कर फरार हो गया है, जिसके बाद अब शव के पड़े हुए रहने से गांव वालों में शव के सड़ने और दुर्गंध फैलने से आक्रोश व्याप्त है। लेकिन कोई भी पक्ष आगे आने को तैयार नहीं है।घटना को लेकर हत्था पंचायत के मुखिया पति संजीत गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्ष अपनी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं हैं। शव मिलने के दो दिन के बाद भी अंतिम संस्कार का कोई रास्ता नहीं निकल पाया है और मृतका ने प्रेम-प्रसंग में समस्तीपुर के एक युवक से शादी किया था। दोनों में विवाद चल रहा था।वहीं, पूरे मामले में हत्था थाना अध्यक्ष शोहित यादव ने बताया कि कथित प्रेमी के दरवाजे पर शव रखा गया है और वहां एक चौकीदार एवं पुलिस बलों की तैनाती की गई है। पुलिस मृतका के परिजनों के बेंगलूरु से आने का इंतजार कर रही है। अब उनके आने के बाद आगे मामले में कार्रवाई किया जाएगा।