स्टेशन परिसर की पाइलिंग का 68% काम पूरा

मोतिहारी के बापूधाम रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा मुख्य अभियंता आर.एन. सिंह ने की। उन्होंने निर्माण एजेंसी और स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्य की प्रगति....

स्टेशन परिसर की पाइलिंग का 68% काम पूरा

मोतिहारी। रेलवे निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता आर.एन. सिंह ने शुक्रवार को बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही निर्माण एजेंसी तथा स्थानीय रेल अधिकारियों के साथ बैठक कर स्टेशन पुनर्विकास परियोजना में प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में उनके साथ उपमुख्य अभियंता, सिनियर सेक्शन ईंजीनियर, पी.एम.एस. के टीम लीडर अजय कुमार सिन्हा व अद्या राज कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर जितेंद्र कुमार भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। मुख्य अभियंता ने कंपनी को निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा। कार्य की गुणवत्ता पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि वर्ल्ड क्लास स्टेशन निर्माण में आने वाली बाधाओं को दूर कर लिया गया है। पाईिंलग का कार्य 68 प्रतिशत से ज्यादा हो गया है। काम की गति में तकनीकी कारणों से जो कमी आयी थी उसे दूर कर लिया गया है। अब तेजी गति से काम हो रहा है। प्लेटफॉर्म पर पानी की समस्या को लेकर स्टेशन अधीक्षक दिलीप कुमार तथा सिसेई अमरेन्द्र कुमार ने मुख्य अभियंता से एजेंसी को वैकल्पिक व्यवस्था के लिए आग्रह किया जिसपर तत्क्षण मुख्य अभियंता ने आदेश दिया।