मोतिहारी में प्रशांत किशोर के बड़े ऐलान, जन सुराज पार्टी सभी 243 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

मोतिहारी में प्रशांत किशोर के बड़े ऐलान, जन सुराज पार्टी सभी 243 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

मोतिहारी में प्रशांत किशोर के बड़े ऐलान, जन सुराज पार्टी सभी 243 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

मोतिहारी। चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति में बड़ा ऐलान किया है। एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने घोषणा की कि उनकी जन सुराज पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। प्रशांत किशोर ने इस बात के भी संकेत दिए कि वह खुद भी चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी का निर्णय होगा, तो वह चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हालांकि, अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि वह किस सीट से उम्मीदवार होंगे। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी के एक कार्यकर्ता ने उनके लिए राघोपुर सीट से आवेदन दिया है, लेकिन अंतिम फैसला पार्टी के स्तर पर लिया जाएगा।राघोपुर सीट से फिलहाल आरजेडी नेता तेजस्वी यादव विधायक हैं, जिन्होंने 2015 और 2020 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी के सतीश कुमार को हराया था। प्रशांत किशोर ने यह भी साफ कर दिया कि उनकी पार्टी किसी भी राजनीतिक दल से गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि चाहे परिणाम कुछ भी हो, जन सुराज पार्टी 2029 तक किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि हार स्वीकार है, लेकिन समझौता नहीं।