सीएम योगी आदित्यनाथ ने 1001 जोड़ों को दिया आशीर्वाद

जौनपुर महोत्सव का आगाज 10 मार्च को हुआ था, खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री ने किया था शुभारंभ

 सीएम योगी आदित्यनाथ ने 1001 जोड़ों को दिया आशीर्वाद

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को जौनपुर दौरे पर रहे. इस दौरान सीएम योगी सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया. इस दौरान जनपद स्तरीय विकास कार्यों की विभागीय प्रदर्शनी का निरीक्षण भी किया.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि 1,001 जोड़ों का विवाह सरकारी योजना के तहत कराया गया है. उन्होंने कहा, कोई बेटी अविवाहित न रह जाए इसके लिए बेटी का कन्यादान सरकार ने करने का फैसला लिया है, बेटी के परिवार के साथ संबल बनकर खड़े रहेंगे.

इसके साथ ही योगी ने कहा, प्रदेश सरकार ने 1.86 करोड़ लाभार्थियों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया है. उन्होंने आगे कहा, डबल इंजन की सरकार बिना किसी भेदभाव के हर गरीब, किसान, युवा और महिला को सरकारी योजनाओं का लाभ दे रही है. चाहे ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना हो या सामूहिक विवाह योजना, सरकार हर कदम पर जनता के साथ खड़ी है.