पूर्व सैनिकों को दिया गया नियुक्ति-पत्र

मोतिहारी में जॉब फेयर का उद्घाटन, पूर्व सैनिकों को दिया गया नियुक्ति-पत्र

पूर्व सैनिकों को दिया गया नियुक्ति-पत्र

गांधी मैदान में 'शौर्य वेदनम' कार्यक्रम के पहले दिन मुख्य कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद जॉब फेयर का शुभारंभ सांसद और रक्षा मंत्रालय की स्थायी समिति के अध्यक्ष राधामोहन सिंह ने किया। इस मौके पर लेफ्टिनेंट जनरल पीएस शेखावत, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम, जीओसी एमबी एरिया, डॉ. सत्यजीत कुमार सिंह, चेयरमैन, सीटू बिहार स्टेट काउंसिल, मेजर जनरल एसबीके सिंह एसएम डीजी सेटलमेंट समेत कई अधिकारी, वेटरन्स और कॉरपोरेट संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सांसद राधा मोहन सिंह ने कहा कि 'शौर्य वेदनम' न केवल वीर सैनिकों के साहस और त्याग को नमन करने का अवसर है, बल्कि उनके उज्जवल भविष्य के लिए भी एक महत्वपूर्ण पहल है। इसी कड़ी में शुक्रवार को मोतिहारी में डीजीआर द्वारा जॉब फेयर का आयोजन किया गया है। यह रोजगार मेला पूर्व सैनिकों और उनके परिवारजनों के लिए सुनहरा अवसर होगा। उन्होंने कहा कि सेना से सेवानिवृत्ति के बाद नई राह तलाशना चुनौतीपूर्ण होता है। यह जॉब फेयर उन बहादुर सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए एक मंच प्रदान करेगा, जहां वे अपने अनुभव, कौशल और समर्पण का सही उपयोग कर सकेंगे। यह पहला पूर्व सैनिकों को आत्मनिर्भर बनाएगी और उनके जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह भरेगी