रस्सी से बांधकर बेरहमी से की पिटाई

हरनरैना गांव में दो अलग-अलग घटनाओं में बदमाशों ने ई रिक्शा चालक को बंधक बना कर पिटाई की और पैसे व मोबाइल छीन लिए। दूसरी घटना में एक महिला के साथ मारपीट

रस्सी से बांधकर बेरहमी से की पिटाई

चिरैया, शिकारगंज थाना क्षेत्र के हरनरैना गांव में अलग अलग घटित दो घटनाओं में एक ई रिक्शा चालक को बदमाशों ने रस्सी से हाथ पांव बांध कर जमकर पिटाई कर दी। वहीं उसके पॉकेट से चार हजार रुपये,सोने का हनुमानी और मोबाइल फोन छीन लिया है। मामले को लेकर जख्मी ई रिक्शा चालक व उक्त गांव निवासी साजूपासवान ने थाना में एक एफ आई आर दर्ज कराई है। जिसमें गांव के ही गोलू पासवान,सुजीत पासवान, साजन कुमार,राजू पासवान व शालू पासवान को आरोपित किया है। वहीं दूसरी घटना में बदमाशों ने घर के सामने रोड पर टहल रही महिला को धक्का दे कर गिरा दिया। उसके बाद पूछताछ करने पर महिला के परिजनों के साथ मारपीट कर तीस हजार रुपये,मंगलसूत्र और मोबाइल फोन छीन लिया है। मामले को लेकर सचिन पासवान ने एक एफ आई आर दर्ज करायी है। जिसमें रजनीश पासवान,बवाली पासवान, विकास कुमार,दीपक पासवान,मारुति पासवान,सूरज कुमार,देवराज राम,बृजेश राम व मुकुल कुमार को आरोपित किया है। घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि एफ आई आर दर्ज कर कारवाई की जा रही है।