जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र से सशस्त्र सीमा बल ( एसएसबी ) और जिला पुलिस ने छापेमारी कर 27 किलो विस्फोटक बरामद किया है । एसएसबी 16 वीं वाहिनी के समादेष्टा अनिल कुमार पठानिया ने बुधवार को यहां बताया कि सूचना के आधार पर एसएसबी जवान , बारूद खोजी श्वान दस्ता , गरही पुलिस के उपनिरीक्षक हरीहर राय और जमुई पुलिस का बम निरोधक दस्ता , छेनिया पखल पहाड़ पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया ।