विकास कार्यों का लक्ष्य निर्धारित समय पर कीजिए पूरा : श्रवण

मोतिहारी में ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने ग्रामीण विकास की समीक्षा की। उन्होंने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने और निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक में...

विकास कार्यों का लक्ष्य निर्धारित समय पर कीजिए पूरा : श्रवण

मोतिहारी। ग्रामीण विकास विभाग बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार को डॉ.राजेंद्र प्रसाद भवन के सभागार में ग्रामीण विकास के कार्यों की समीक्षा की। इसमें मंत्री ने कहा कि ग्रामीण विकास के कार्यों को समय से पूर्ण करें, जो भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है उसका सौ प्रतिशत उपलब्धि हासिल करें ताकि उसका लाभ आम लोगों को मिल सके। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना,मुख्यमंत्री आवास योजना , इंदिरा आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना का नया सर्वे कार्य, मनरेगा, जल जीवन हरियाली, स्वच्छता मिशन,जीविका समेत ग्रामीण विकास के सभी कार्यों की समीक्षा की गयी। बैठक के प्रारंभ में मंत्री की ओर से 37912 जीविका समूह को 554 करोड़ का बैंक लिंकेज दिया गया। तथा सतत जीविकोपार्जन योजना के 1349 लाभार्थियों को 3 करोड़ 62 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी गई। दोनों योजनाओं से संबंधित सांकेतिक चेक मंत्री ने जीविका दीदी को दिया।पीएम आवास योजना में तीसरी किस्त की राशि दें : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा के दौरान मंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने अपना आवास पूर्ण कर लिया है उनके तीसरा किस्त का भुगतान जल्द करें। डीडीसी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2024-25 के तहत जिला को कुल 54503 का लक्ष्य प्राप्त है। जिसके विरुद्ध 51577 की स्वीकृति दी गई है। वर्तमान में 1384 आवास पूर्ण कराए जा चुके हैं।