पटना से इन शहरों के लिए चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

इसी कड़ी में पटना से दिल्ली, उदयपुर, मालदा टाऊन सहित कई जगहों के लिए नई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा हुई है. यह ट्रेनों खासतौर पर उन रूटों पर चलाई जाएंगी, जहां होली के अवसर पर भारी भीड़ की संभावना रहती है.

पटना से इन शहरों के लिए चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

होली पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने विशेष तैयारी की है. यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की तरफ कई जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया है. अलग अलग रूटों पर इसका परिचालन शुरू भी हो गया है.


अलग अलग रूटों पर यात्रियों की भीड़ और स्पेशल ट्रेनों की मांग को देखते हुए और भी स्पेशल ट्रेनों की घोषणा हुई है. इसी कड़ी में पटना से दिल्ली, उदयपुर, मालदा टाऊन सहित कई जगहों के लिए नई स्पेशल अति की घोषणा हुई है. यह ट्रेनों खासतौर पर उन रूटों पर चलाई जाएंगी. जहां होली के अवसर पर भारी भीड़ की संभावना रहती है.यह रही लिस्ट 02436/02435 नई दिल्ली-पटना-नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल गाड़ी सं. 02436 नई दिल्ली-पटना स्पेशल 20 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को छोड़कर सप्ताह के छः दिन, नई दिल्ली से 08.30 बजे खुलकर उसी दिन 20.10 बजे पटना पहुंचेगी. इसी तरह गाड़ी सं. 02435 पटना-नई दिल्ली स्पेशल 21 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को छोड़कर सप्ताह के छः दिन पटना से 08.30 बजे खुलकर उसी दिन 20.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.