मोतिहारी पुलिस ने जमीन कारोबारी कृष्ण सहनी हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए हत्या में शामिल शूटर को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस के अनुसार , हत्या की वजह जमीन बिक्री से जुड़े पैसों का लेन - देन बताया जा रहा है । हालांकि , इस घटना के मुख्य आरोपी बिट्टू सहनी और उसके साथी हासिम मियां अब भी फरार हैं । पुलिस का कहना है कि उनकी गिरफ्तारी के बाद ही इस हत्याकांड की पूरी साजिश उजागर हो सकेगी । कैसे हुई थी हत्या ? सदर एएसपी शिवम धाकड़ ने प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि 21 फरवरी की शाम हरसिद्धि से नगर थाना के अगवा स्थित अपने घर बाइक से लौट रहे जमीन कारोबारी कृष्ण सहनी की अपराधियों ने बंजरिया थाना क्षेत्र के पंचरुखा में गोली मारकर हत्या कर दी थी । घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष जांच दल ( रक्ळ ) का गठन किया गया , जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल शार्प शूटर गोली सहनी को गिरफ्तार कर लिया । धि गिरफ्तार शूटर ने कबूला अपर- गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी गोली सहनी ने कबूल किया कि उसके भाई मिट्टू सहनी ने उसे कृष्ण सहनी को गोली मारने के लिए कहा था , जिसके बाद उसने हत्या को अंजाम दिया । पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली है । पुराने विवाद में हुई हत्या बताया जाता है कि कृष्ण सहनी , बिट्टू सहनी और हासिम मियां के साथ मिलकर जमीन का कारोबार करता था । करीब एक महीने पहले पैसों के हिसाब को लेकर कृष्ण और बिट्टू के बीच विवाद हुआ था , जिसमें बिट्टू ने उसे देख लेने की धमकी दी थी । पुलिस को आशंका है कि इसी रंजिश में कृष्ण की हत्या कर दी गई । मुख्य आरोपियों की तलाश जारी एएसपी शिवम धाकड़ ने बताया कि जब तक बिट्टू और हासिम की गिरफ्तारी नहीं हो जाती , तब तक किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी । पुलिस की कई टीमें फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी होने की उम्मीद है । मोतिहारी पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है और बहुत जल्द पूरे हत्याक ड का पदार्फाश कर दिया जाएगा ।