मोतिहारी में दो अलग-अलग इलाकों में नकली शराब बनाने का भंडाफोड़

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से नकली शराब बनाने का मामला सामने आया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि कुछ अज्ञात लोगों की तलाश जारी है। पुलिस इस मामले में अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

मोतिहारी में दो अलग-अलग इलाकों में नकली शराब बनाने का भंडाफोड़

मोतिहारी पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली शराब बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पहली कार्रवाई पिपरा थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव में हुई, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर देशी चुलाई शराब से नकली ब्रांडेड शराब तैयार करने वाले गिरोह को पकड़ लिया। मौके से 300 खाली बोतलें,  ढक्कन और रैपर, दो और कंपनी के भी ढक्कन और रैपर बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े दो लोग अमित कुमार और रामप्रवेश कुमार (दोनों निवासी जमुनिया, पिपरा थाना क्षेत्र) को गिरफ्तार किया है।दूसरी घटना बंजरिया थाना क्षेत्र के झखिया गांव की है, जहां पुलिस ने एक ब्रांड की नकली शराब बनाने के बड़े ठिकाने का भंडाफोड़ किया। पुलिस के पहुंचते ही कारोबारी फरार हो गए। हालांकि, मौके से शराब पैकिंग का सामान बरामद किया गया है। गौरतलब है कि करीब दो साल पहले मोतिहारी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नकली शराब पीने से 44 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद भी इस अवैध कारोबार पर पूरी तरह लगाम नहीं लग सकी है।