आज महिलाओं के खाते में नहीं आएगा पैसा

दिल्ली में महिलाओं को आज शनिवार से 2500 रुपये नहीं मिलने वाले हैं। पहले ऐसा लगा था कि महिला दिवस के दिन ही महिलाओं को पैसे मिलेंगे, लेकिन अब सरकार का कहना है कि पहले रेजिस्ट्रेशन होगी, उसके बाद ही पैसे बांटे जाएंगे। इतना जरूर है कि कैबिनेट बैठक में योजना को मंजूरी मिल चुकी है।

आज महिलाओं के खाते में नहीं आएगा पैसा

दिल्ली में महिलाओं को आज शनिवार से 2500 रुपये नहीं मिलने वाले हैं। पहले ऐसा लगा था कि महिला दिवस के दिन ही महिलाओं को पैसे मिलेंगे, लेकिन अब सरकार का कहना है कि पहले रेजिस्ट्रेशन होगी, उसके बाद ही पैसे बांटे जाएंगे। इतना जरूर है कि कैबिनेट बैठक में योजना को मंजूरी मिल चुकी है। अब आम आदमी पार्टी इसी बात को लेकर बीजेपी पर हमलावर है, जोर देकर कहा जा रहा है कि महिलाओं के साथ धोखा हुआ है।आतिशी द्वारा तो सीएम रेखा को एक चिट्ठी भी लिखी जा चुकी है। अभी के लिए रेखा सरकार पहले सभी लाभार्थियों की एक लिस्ट बनाना चाहती है, उनका पूरा रेजिस्ट्रेशन करवाना चाहती है, उसके बाद ही पैसे देने का काम होगा। वैसे अपने संबोधन में सीएम रेखा गुप्ता ने इसे एक ऐतिहासिक पल माना है।


सीएम रेखा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के रूप में प्रत्येक काम करने की योजना बन चुकी है, जो दिल्ली को अधिक सुरक्षित और समृद्ध बनाने वाली है… पिछले 15 दिनों में हमारी सरकार ने उन अनेक कामों पर चर्चा की है, जो दिल्ली की बहनों की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी हैं… दिल्ली में पिंक PCR और पिंक कांस्टेबल की संख्या बढ़ाने के लिए काम किया जाएगा… अब दिल्ली में जहां-जहां जरूरत है, वहां-वहां पिंक टॉयलेट का निर्माण किया जाएगा।