मुजफ्फरपुर जंक्शन के विकास कार्य के तहत हनुमान मंदिर हटाए जाने के विरोध में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने पुराने स्थान पर मंदिर के पुनर्निर्माण की मांग की. साथ ही, रेलवे ट्रैक के बीच स्थित मस्जिद को हटाने की मांग को लेकर भी नारेबाजी हुई, प्रशासन के साथ वार्ता बेनतीजा रही.मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के विकास कार्य के तहत मंदिर तोड़े जाने के विरोध में मंगलवार को हिंदू संगठनों ने मुजफ्फरपुर जंक्शन परिसर में प्रदर्शन किया. विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और अंतरराष्ट्रीय सनातन हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने रेलवे प्रशासन से पुराने स्थान पर मंदिर के पुनर्निर्माण की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने रेलवे ट्रैक के बीच स्थित मस्जिद को हटाने की भी मांग की.