भाजपा के सात विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

भाजपा के सात विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

भाजपा के सात विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

पटना / विशेष संवाददाता | नीतीश सरकार ने विधानसभा चुनाव से ठीक छह माह पहले बुधवार को महाशिवरात्रि के मौके पर मंत्रिमंडल का विस्तार किया । भाजपा के साथ विधायकों ने मंत्रिपद की शपथ ली । राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राजभवन स्थित राजेंद्र मंडपम में भाजपा के विधायक संजय सरावगी , डॉ . सुनील कुमार , जीवेश कुमार , राजू कुमार सिंह , मोती लाल प्रसाद , कृष्ण कुमार मंटू और विजय कुमार मंडल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी । दरभंगा के विधायक संजय सरावगी और जाले विधायक जीवेश कुमार ने मैथिली में पद और गोपनीयता की शपथ ली । इसके साथ ही भाजपा कोटे के मंत्रियों की संख्या बढ़कर 15 से 21 हो गयी । जदयू कोटे में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की संख्या 14 है , जबकि ' हम ' कोटे से एक मंत्री हैं । प्रावधान के तहत बिहार विधानसभा में विधायकों के संख्या बल के लिहाज से मुख्यमंत्री सहित सरकार में मंत्रियों की कुल संख्या 36 हो गई है।