मोतिहारी: बिहार के शिक्षा विभाग से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक दिवंगत शिक्षिका को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया है. यह मामला मोतिहारी के डायट भवन का है, जहां 250 शिक्षकों के लिए एफएलएन और आईसीटी प्रशिक्षण आयोजित किया गया है. जारी लिस्ट में क्रमांक 22 पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय भगवानपुर कोटवा में कार्यरत शिक्षिका रानी कुमारी का नाम शामिल किया गया है. लेकिन समस्या यह है कि रानी कुमारी का पिछले साल कैंसर से निधन हो चुका है. यानी शिक्षा विभाग के अनुसार, दिवंगत शिक्षिका की आत्मा को डायट भवन में आकर पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त करना था.