मोतिहारी में गुरुवार की सुबह एक नाबालिग का शव मक्के की खेत से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान शमशाद आलम(16) के रूप में हुई है। बताया गया कि शमशाद 3 दिन पहले ही गुजरात से घर लौटा था। घटना मोतिहारी के कोटवा थाना क्षेत्र के राजपुर मठिया गांव की है।मृतक की बहन शामसा खातून ने बताया कि शमशाद बुधवार की शाम पिता की दुकान से घर लौटा था। इसके बाद वह रात करीब 8 बजे अंडा खाने चौक पर गया। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटा, तो परिवार ने उसकी काफी खोजबीन की। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने गढ़वा गांव के नहर के पास मक्के की खेत में एक शव देखा। जांच में यह शमशाद ही निकला। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।शमशाद तीन भाई और तीन बहन में पहले नंबर पर था। वह गुजरात में एक कंपनी में काम करता था। घर आने के बाद वह पिता के मुर्गा दुकान में मदद कर रहा था। शामसा का कहना है कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। उनका मानना है कि जिस दुकान पर शमशाद ने अंडा खाया, वहीं से हत्या का राज खुल सकता है।
पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दुकान मालिक ने पहले रात को पूछे जाने पर शमशाद के आने से इनकार किया था। लेकिन सुबह पूछताछ में उसने माना कि शमशाद उसकी दुकान पर आया था। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।