मोतिहारी में जमीन कारोबारी को गोलियों से भूना ।।


मोतिहारी / जिला ब्यूरो बिहार में बेखौफ अपराधियों ने जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी ।

मोतिहारी में जमीन कारोबारी को गोलियों से भूना ।।

मोतिहारी/ जिला ब्यूरो बिहार में बेखौफ अपराधियों ने जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी । घटना बंजरिया थाना क्षेत्र की है । मृतक की पहचान अगरवा निवासी कृष्णा सहनी के रूप में की गई है । ग्रामीणों का कहना है कि कृष्ण सहनी हरसिद्धि से लौट रहे थे । इसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार दो अपराधियों ने अचानक उनपर गोली चलानी शुरू कर दी । गोली चलते ही वहां आसपास के लोग जुट गए । गोली मारकर अपराधी घटनास्थल से फरार हो गये । स्थानीय लोगों ने उसने आननफानन में अस्पताल पहुंचाया , जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई । घटना की सूचना मिलते ही एएसपी सदर , सीआई , थानाध्यक्ष और डीआईयू की टीम घटनास्थल पर पहुँच गई । मौके पर पहुंचे । घटनास्थल पर पहुंचे एएसपी सदर ने बताया कि घटना के बाद अपराधियों को पकड़ने के लिए एसआईटी का गठन किया गया है । प्रथम दृष्टया पैसे के लेन देन को लेकर घटना की बात सामने आ रही है ।।