खेलो मोतिहारी के तहत जिले के विभिन्न खेल मैदानों में खेलकूद का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को क्रिकेट, कबड्डी, कुश्ती, शतरंज व वालीबॉल का मुकाबला हुआ। खेल आयोजनों में संयोजक दिव्यांशु भारद्वाज ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेलो मोतिहारी कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को पारंपरिक खेलों की ओर आकर्षित करना है, ताकि उनका शारीरिक और मानसिक विकास हो सके। शतरंज में खिलाड़ियों ने चला दांव :शतरंज की प्रतियोगिता में रामचरण, एफएच सिद्दीकी, कुशल बोहरा, मनीष कुमार, संजय मिश्रा, दीपक कश्यप, सुजीत कुमार, मनु प्रसाद, अभय कुमार विजयी रहे।नेहरू मैदान में क्रिकेट का रोमांचक सेमीफाइनल मैच देखने को मिला। यहां सेमीफाइनल में बरवा लखौरा व मुन्ना इलेवन पिपरा के बीच मैच हुआ, जिसमें मुन्ना इलेवन पिपरा विजयी रहा। वही नरसिंह बाबा मंदिर स्थित मैदान में कबड्डी, वालीबॉल और कुश्ती का आयोजन हुआ। कुश्ती के 100 किलोग्राम भार में सूरज पहलवान, रोशन पहलवान, सचिन पहलवान विजयी रहे। इसी तरह 80 किलोग्राम भार में प्रदीप पहलवान, मनखुश पहलवान व उदित पहलवान विजयी रहे। कुश्ती में रेफरी की भूमिका रविश कुमार ने निभायी।