असम के CM का राहुल-ममता पर तीखा हमला, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि जो भी हिंदू धर्म को मिटाने की सोच रखता है, उसका खुद का अस्तित्व समाप्त हो जाता है, CM सरमा ने मुगल शासक औरंगजेब का उदाहरण देते हुए कहा कि उसने हिंदू धर्म को समाप्त करने की कसम खाई थी, लेकिन इतिहास बताता है कि हिंदू धर्म खत्म नहीं हुआ, बल्कि खुद औरंगजेब का अंत हो गया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, आज मैं ममता बनर्जी और राहुल गांधी से कहना चाहूंगा कि अगर वे सोचते हैं कि हिंदू धर्म खत्म हो सकता है, तो यह उनकी सबसे बड़ी भूल होगी। हिंदू धर्म हमेशा था, है और रहेगा। हिंदू समाज जब तक संगठित रहेगा, तब तक कोई भी शक्ति उसे नुकसान नहीं पहुंचा सकती। उन्होंने हिंदू समाज से आह्वान किया कि वे एकजुट रहें और अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत की रक्षा करें। सरमा ने अपने भाषण में यह भी कहा कि हिंदुओं की कमजोरी का कारण खुद हिंदू हैं। उन्होंने कहा कि अगर हिंदू समाज संगठित रहेगा, तो कोई भी बाहरी शक्ति उसे कमजोर नहीं कर सकती।