पांच पेशेवर अपराधियों को सुपारी देकर प्रॉपर्टी डीलर की कराई हत्या

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर रामकिशोर चौधरी की हत्या कराई गई। हत्या का आरोप मृतिका की बहू के परिवार पर लगाया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पांच पेशेवर अपराधियों को सुपारी देकर प्रॉपर्टी डीलर की कराई हत्या

पांच अज्ञात पेशेवर अपराधियों को सुपारी देकर पताही में प्रॉपर्टी डीलर रामकिशोर चौधरी उर्फ टुनटुन चौधरी की हत्या कराई गई। हत्या में मृतिका बहू जूली के परिवार वाले का षडयंत्र बताया गया है। प्रॉपर्टी डीलर के पिता रामेश्वर चौधरी के आवेदन पर हत्या की प्राथमिकी सदर थाने में दर्ज की गई है। इसमें बहू जूली के पिता परमानंद सिंह, उसके दोनों भाई, दोनों भाभी, मां, घर का नौकर और पांच अन्य अज्ञात अपराधियों को आरोपित बनाया गया है। पुलिस मामले में जांच शुरू कर दी है।प्रॉपर्टी डीलर राम किशोर चौधरी, उसके पुत्र चंदन कुमार समेत परिवार के छह लोगों को बहू जूली की दहेज हत्या के मामले में नामजद आरोपित बनाया गया था। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है जूली के परिवार वालों ने घटना को अंजाम दिलवाया गया है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। इसमें साक्ष्य मिलने पर बहू के परिवार वालों पर अब कार्रवाई की जाएगी। थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। सुपारी देकर हत्या करने का परिवार वालों ने आरोप लगाया है। इसके अतिरिक्त प्रॉपर्टी डीलिंग विवाद के बिंदू पर भी छानबीन की जाएगी।सुपारी शूटर की तलाश पुलिस के लिए होगी चुनौती :


प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में सुपारी शूटर की तलाश पुलिस के लिए चुनौती होगी। इसके लिए पुलिस रेवा रोड में भवानपुर चट्टी से लेकर आगे करजा तक सड़क किनारे लगे सभी सीसीटीवी का फुटेज खंगालेगी। नामजद आरोपित बनाए गए बहू के परिवार वालों के मोबाइल कॉल को खंगाला जाएगा। बाइक सवारों ने हत्याकांड को अंजाम दिया। गोली मारकर सीधे करजा की ओर निकल गए। इसके लिए घटना के वक्त में इलाके का टॉवर डंपिंग कराया जाएगा। इसके लिए डीआईयू की टीम को लगाया गया है। सिटी एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाई गई है।प्रॉपर्टी डीलर रामकुमार चौधरी को 7.65 बोर के पिस्टल से गोली मारी गई है। घटनास्थल से एक मिसफायर गोली और खोखा मिला है। पोस्टमार्टम में शरीर से एक पिलेट निकला है। जिसे पोस्टमार्टम के बाद सुरक्षित रखा गया है। सदर थाने की पुलिस गोली के अग्र भाग को साक्ष्य के तौर पर जब्त करेगी। गोली, खोखा और पिलेट की एफएसएल से जांच कराई जाएगी। बैलेस्टिक जांच से स्पष्ट होगा कि घटनास्थल से मिले गोली, खोखा और पिलेट सब एक ही पिस्टल के है। जिसे सुपारी शूटर ने इस्तेमाल किया था।