मोतिहारी में SP के आदेश की अवहेलना

मोतिहारी में अश्लील भोजपुरी गानों पर प्रतिबंध के बावजूद महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं। एसपी स्वर्ण प्रभात के आदेश के कुछ घंटों बाद ही विश्वविद्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

मोतिहारी में SP के आदेश की अवहेलना

बनकट स्थित गांधी भवन कैंपस में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अश्लील भोजपुरी गानों पर जमकर डांस किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के कई पदाधिकारी भी मौजूद थे। किसी ने भी पुलिस के आदेश या कानून की परवाह नहीं की।कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एसपी ने आज ही जिले में दोहरे अर्थ वाले अश्लील भोजपुरी गानों पर सख्त प्रतिबंध लगाया था। उन्होंने इसका उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई का भी निर्देश दिया था।


अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या प्रशासन के निर्देशों की अवहेलना करने वालों पर कोई कार्रवाई होगी। या फिर यह आदेश सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह जाएगा, लोगों में इस मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर उत्सुकता बनी हुई है!