महिला दिवस पर बड़ा कदम

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पटना में चार मॉडल ट्रैफिक पोस्ट की शुरुआत की गई. जहां महिला अधिकारी कमान संभालेंगी. जू गेट नंबर 2, सगुना मोड़, नवीन सचिवालय मोड़ और हड़ताली मोड़ पर बने इन पोस्ट का उद्घाटन आज मुख्यमंत्री करेंगे.

महिला दिवस पर बड़ा कदम

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पटना शहर में चार मॉडल ट्रैफिक पोस्ट की शुरुआत की गई है. जिनकी कमान पूरी तरह से महिला ट्रैफिक अधिकारियों को सौंपी गई है. जू गेट नंबर 2, सगुना मोड़, नवीन सचिवालय मोड़ और हड़ताली मोड़ पर बने इन ट्रैफिक पोस्ट का उद्घाटन आज मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा. इस पहल का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और ट्रैफिक नियंत्रण में उनकी भागीदारी को मजबूत करना है.पटना के 54 ट्रैफिक चौकियों को अब पूरी तरह कार्यात्मक बनाया जाएगा. जिससे महिला पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्यस्थल मिल सके. ट्रैफिक एसपी के अनुसार, इन चौकियों पर आरामदायक विश्राम गृह, शौचालय, पीने का पानी और प्राथमिक उपचार किट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि महिला कर्मियों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े.बिहार सरकार महिला सशक्तिकरण को लेकर लगातार प्रयासरत है. यही कारण है कि बिहार देश का पहला राज्य है जहां महिला पुलिस कर्मियों को 35% आरक्षण दिया गया है. वर्तमान में 27,000 से अधिक महिला पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी बिहार पुलिस बल का हिस्सा हैं.


पटना में 450 से अधिक महिला पुलिसकर्मी ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित कर रही हैं. इसके अलावा, 8 महिला क्विक रिस्पांस टीम ‘डॉलफिन’ का गठन किया गया है. जिसमें अधिकारी, कांस्टेबल और ड्राइवर सभी महिलाएं ही हैं. यह टीम सड़क सुरक्षा और आपातकालीन परिस्थितियों में तुरंत कार्रवाई के लिए तैयार रहेगी.यह पहल महिला नेतृत्व को प्रोत्साहित करने और उन्हें सुरक्षित एवं सुविधाजनक कार्यस्थल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. महिलाओं को ट्रैफिक नियंत्रण की जिम्मेदारी सौंपकर सरकार ने यह साबित कर दिया कि वे किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं. पटना की ये नई महिला ट्रैफिक पोस्ट आने वाले समय में महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनेंगी.