जिलापदाधिकारी श्री दिनेश कुमार राय ने लौरिया प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

जिलापदाधिकारी श्री दिनेश कुमार राय ने लौरिया प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

बीडीओ सहित सभी वरीय अधिकारी लापता मिले।

जिलापदाधिकारी श्री दिनेश कुमार राय ने लौरिया प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।
लौरिया। शनिवार के दिन डीएम श्री दिनेश कुमार राय अचानक करीब सवा ग्यारह बजे लौरिया प्रखंड कार्यालय पहुंचे और मुख्य गेट को बंद करवा कर सीधे बीडीओ चैंबर के मुख्य गेट पर पहुंचे जहां बीडीओ आदित्य नारायण दीक्षित का कार्यालय बंद था।
डीएम श्री राय प्रखंड कार्यालय के अन्य कमरों की जांच किये। जिसमें आवास, जेएसएस, बीपीआरओ कार्यालय में ताला लटका हुआ था।
इसके बाद नाजिर से कैशबुक और लॉबुक लेकर जांच किये। इधर डीएम श्री राय के पहुंचते ही कार्यालय में अफरा तफरी मच गया।
अंचल कार्यालय में सीईओ भी अनुपस्थित पाए गए। इधर डीएम ने बड़ा बाबू से हाजिरी रजिस्टर मांग कर सभी कर्मियों के बारे में पूछताछ की। 
सूत्रों की माने तो सवा ग्यारह बजे तक बीडीओ सहित अन्य अधिकारी के मौजूद नहीं रहने पर डीएम काफी बिफरे।
प्रखंड और अंचल कार्यालय में करीब पैतालिह मिनट तक निरीक्षण किये।
जबकि कार्यालय में स्वच्छता विभाग की प्रखंड समन्वयक पूनम कुमारी,कार्यपालक सहायक ममता कुमारी,नाजीर मुन्ना कुमार, प्रधान लिपिक प्रभात कुमार,आर टी पी एस काऊंटर पर कार्यपालक सहायक उमेश कुमार, प्रियंका कुमारी,विपिन कुमार के अलावे अंचलकर्मी उपस्थित थे। डीएम के साथ जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार राय, परिवहन पदाधिकारी थे। इधर डीएम के निरीक्षण से समय पर आने वाले कई कर्मी काफी प्रसन्न थे।