हमारा सारा सिस्टम विज्ञान पर आधारित है।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारा भारत इतना बड़ा है कि इसमें दुनिया के 100 देश आ जाएं। इसका एक मात्र कारण विज्ञान है। वर्तमान समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युग का है। मध्यप्रदेश सरकार भी विज्ञान को लगातार प्रोत्साहन दे रही है। हमारा सारा सिस्टम विज्ञान पर आधारित है। आधुनिक विज्ञान से पहले से भी हमारे विद्वान नवग्रह पूजा कराते थे।
उन्होंने कहा कि हम भले ही बैठे हैं, लेकिन हम चलायमान हैं, चैरेवेती-चैरेवती हमारा वेद वाक्य है। हमारा अपना स्वयं का शरीर पल-पल बदल रहा है। जैसा हमारा पिंड है वही ब्रह्मांड है। जन्म से मृत्यु तक जाना ही जीवन है। हम सब अनंत आकाश तक दौड़ रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने फसल बीमा योजना के पोस्टर भी जारी किया।