खुली आंखों से लोगों ने देखा सेना का प्रोग्राम

मोतिहारी में बिहार का पहला शौर्य वेदनम उत्सव आयोजित हुआ, जिसमें सेना, वायु सेना और जल सेना की अत्याधुनिक हथियारों व सैन्य करतबों की प्रदर्शनी लगी. लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखा, सेना के जवानों और टैंकों के साथ फोटो लेने की होड़ मच गई.

खुली आंखों से लोगों ने देखा सेना का प्रोग्राम

पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी में शौर्य वेदनम उत्सव का आयोजन हुआ . यह दो दिवसीय आयोजन था, 08 मार्च को कार्यक्रम का समापन हथा. बिहार में इस तरह का पहला आयोजन हुआ है. जहां अत्याधुनिक हथियारों और अन्य सैन्य गतिविधियों की प्रदर्शनी हुई. थल ने जमीन पर हैरतगेंज करतब दिखाए तो वहीं वायु सेना ने आसमान में करतब दिखाया.जल सेना ने भी हथियारों का प्रदर्शनी लगाया है.आज तक जिनलोगों सेना के करतब और प्रदर्शनी को टीवी के माध्यम से देखा था. उन्हें आज सामने से सेना का प्रोग्राम देखने को मिला. कई अत्याधुनिक हथियार, टैंक इत्यादि का प्रदर्शनी लगा हुआ है. लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. टैंक और सेना के जवानों के साथ फोटो लेने के लिए भी होड़ सी मच गई.