82वां शतक ठोका, अब भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत पर बोले Virat Kohli; दे डाला बहुत बड़ा बयान

Virat Kohli Century: विराट कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अपने वनडे करियर की 82वीं सेंचुरी लगा दी है। जानिए भारत की ऐतिहासिक जीत पर विराट ने क्या कहा?

82वां शतक ठोका, अब भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत पर बोले Virat Kohli; दे डाला बहुत बड़ा बयान

IND vs PAK Player of The Match Virat Kohli Statement After India Win Over Pakistan Champions Trophy Match: जब भी कोई ICC टूर्नामेंट होता है, तब विराट कोहली भारतीय टीम के लिए रनों की बारिश करते हुए नजर आते हैं। वो पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, इसलिए वो चैंपियंस ट्रॉफी में बड़ी पारी खेल पाएंगे या नहीं, इस पर सवालिया निशान थे। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में विराट केवल 22 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने शतक लगाकर इतिहास रच दिया है।

विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अपने वनडे करियर का 51वां और इंटरनेशनल करियर का 82वां शतक पूरा किया है। इस मैच विनिंग पारी के लिए विराट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। बता दें कि विराट ने इसी मैच में अपने वनडे करियर के 14 हजार रन पूरे कर लिए हैं।