दिल्ली में आम आदमी पार्टी और बीजेपी एक बार फिर आमने-सामने है. सीएम ऑफिस से बाबा साहेब और शहीद भगत सिंह की फोटो हटाने का नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने विधानसभा में विरोध किया. उन्होंने बीजेपी पर दलित और सिख विरोधी होने का भी आरोप लगाया. आतिशी के बयान पर बीजेपी सदस्यों ने हंगामा किया.दिल्ली की नई बीजेपी सरकार ने बाबा साहेब की फोटो हटाकर प्रधानमंत्री मोदी की फोटो लगा दी है. ये सही नहीं है. इससे बाबा साहेब के करोड़ों अनुयायियों को ठेस पहुंची है.आम आदमी पार्टी ने फोटो हटाने का विरोध किया है. नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सीए आतिशी ने कहा ‘दिल्ली सरकार में अरविंद केजरीवाल के सीएम रहते हुए हर सरकारी ऑफिस में बाबा साहेब और शहीद भगत सिंह की फोटो लगी थी. लेकिन, आज जब हम दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिलने विधानसभा में स्थित उनके ऑफिस पहुंचे तो देखा कि दोनों ही फ़ोटो सीएम कार्यालय से हटा दी गई है, विधानसभा में आम आदमी पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है.’ AAP ने दावा किया कि सीएम के दफ्तर में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और महात्मा गांधी की तस्वीर लगी है.