प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वतखोरी का खुला खेल

सिरौना पंचायत के सरपंच कुमार सौरभ ने कहा कि यह मामला न केवल व्यक्तिगत रिश्वतखोरी का है, बल्कि संपूर्ण प्रखंड कार्यालय की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है, क्योंकि इसमें ऑफिस तक रुपये पहुंचने की बात भी कही गई है।

प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वतखोरी का खुला खेल

मोतिहारी में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के नाम पर रिश्वतखोरी का काला धंधा लगातार उजागर हो रहा है। सरकारी योजना के नाम पर पात्र लाभार्थियों से अवैध वसूली की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते दिनों अमर उजाला में प्रकाशित खबर के बाद चार आवास सहायकों पर विभागीय कार्रवाई की गई थी। लेकिन अब एक और नया मामला सामने आया है, जिसने पूरे सिस्टम पर फिर सवाल खड़ा कर दिया है।इस बार मामला चिरैया प्रखंड के सिरौना पंचायत से जुड़ा है। जहां आवास सहायक धर्मेंद्र कुमार और एक वार्ड सदस्य के बीच रिश्वत से जुड़ी बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल ऑडियो ने न सिर्फ आवास सहायक की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि यह भी स्पष्ट कर दिया है कि योजना के लाभार्थियों को बिना पैसे दिए सूची में नाम जोड़ना मुश्किल है।