आम आदमी पार्टी ने लगाया बीजेपी पर बड़ा आरोप।

आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने कहा कि यहां सैकड़ों सीआरपीएफ दल के जवानों को एकत्रित किया गया है। ऐसा क्यों? क्या AAP के विधायक दल को डराने की कोशिश की जा रही है? 

विपक्ष को भी अपनी बात रखने का मौका दीजिए

आम आदमी पार्टी के विधायक गोपाल राय ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा का रवैया काम करने का कम और आप पार्टी को गालियां देने का ज्यादा दिख रहा है। दिल्ली की जनता ने बीजेपी की सरकार इसलिए बनाई है ताकि वे काम करें। वे सीएजी की सभी रिपोर्ट टेबल क्यों नहीं कर रहे हैं? विपक्ष को भी उस पर अपनी बात रखने का मौका दीजिए। देश की राजनीति में पहली बार ऐसा हो रहा है कि सदन में विपक्ष के विधायकों को घुसने नहीं दिया जा रहा। LG के सामने भड़के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता, दिल्ली पुलिस बीजेपी के इशारे पर कर रही काम

AAP ने लिखा अब आज बीजेपी की दिल्ली पुलिस विधायकों की गाड़ियों और मीडिया को भी विधानसभा के अंदर नहीं आने दे रही है, जबकि मीडियाकर्मियों के पास विधानसभा के अंदर आने का संवैधानिक अधिकार है। दिल्ली पुलिस बीजेपी के इशारे पर विधानसभा के बाहर अनर्गल तमाशा बना रही है।