मोतिहारी में 7-8 मार्च को सौर्य वेदनम का आयोजन

मोतिहारी में 7-8 मार्च को सौर्य वेदनम का आयोजन:आधुनिक हथियारों का होगा प्रदर्शन, सांसद राधामोहन सिंह ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

मोतिहारी में 7-8 मार्च को सौर्य वेदनम का आयोजन

बिहार के मोतिहारी में 7 और 8 मार्च को गांधी मैदान में 'सौर्य वेदनम उत्सव' का आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में भारतीय सेना, वायु सेना और नौसेना के जवान हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम को लेकर संसदीय रक्षा समिति के अध्यक्ष राधामोहन सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। थल सेना के मध्य भारत के डीजी पदम् सिंह शेखावत और बिहार-झारखंड के ब्रिगेडियर विकास भारद्वाज भी मौजूद रहे।कार्यक्रम में आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया जाएगा। इनमें बोफोर्स तोप, के-90, केएनपी रॉकेट लॉन्चर और टैंक शामिल हैं। सेना की विभिन्न गतिविधियों का लाइव प्रदर्शन भी होगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सेना से जोड़ना है। उन्हें अग्निवीर योजना की जानकारी दी जाएगी। साथ ही देशभक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियां भी होंगी।


सेना के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्यक्रम युवाओं में देशभक्ति की भावना को मजबूत करेगा। इससे वे देश की रक्षा सेवाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित होगे!