लखौरा। स्थानीय पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र के मजीरवा छठ घाट के नजदीक से 300 बोतल नेपाली शराब व बाइक के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने शराब व बाइक को जब्त कर थाना लाई । शराब कारोबारी की पहचान जितना थाना के रेगनिया गांव निवासी शेरू कुमार के रूप में हुई है । थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि शराब कारोबारी के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है । छापेमारी में चौकीदार अर्जुन राय , उमेश सिंह एवं खोबाड़ी राय आदि शामिल थे ।