गायघाट। बेनीबाद थाने के सामने एनएच 27 पर शनिवार को एमवीआई ने वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान करीब तीन लाख रुपये का चालान काटा गया। साथ ही आधा दर्जन से अधिक चारपहिया मालवाहक वाहन को जब्त कर थाने को सौंपा गया। एमवीआई संजय कुमार ने बताया कि ओवरलोडिंग, इंश्योरेंस फेल व बिना ड्राइविंग लाइसेंस के धड़ल्ले से वाहनों का परिचालन हो जा रहा, जिसकी शिकायत पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। करीब ढाई दर्जन बाइक का भी चालान काटा गया है।