मामला मोतिहारी के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र का है, जहां एक कलयुगी भाई पर चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। परिजनों का कहना है कि यह घटना होली से एक दिन पूर्व का है, जहां होली खेलने के बहाने एक युवक अपने चाचा के घर गया और घर में किसी को ना पाकर चचेरी बहन के साथ जबरदस्ती करने लगा। पीड़िता के द्वारा हो-हल्ला सुनकर लड़की के घर वाले जुट गए। घटना की जानकारी जैसे ही घर वालों को हुई तो पहले आपस में ही समझौता करने का प्रयास किया गया लेकिन समझौता नहीं होने पर आज लड़की के भाई ने थाना में आवेदन दे दिया। इधर रघुनाथपुर थाना की पुलिस ने आरोपी युवक के घर से तीन महिलाओं को पूछताछ के लिए थाना लेकर आई, जहां महिलाओं के द्वारा बताया गया कि आरोपी युवक का उक्त लड़की के साथ पहले से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था। दुष्कर्म का आरोप निराधार है। हालांकि पीड़िता नाबालिग और आरोपी युवक बालिग बताया जा रहा है।घटना के संबंध में रघुनाथपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के भाई के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस घटना को हर एंगल से जांच कर रही है। आरोपी युवक के घर से पूछताछ के लिए तीन महिलाएं को थाना लाया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।