अरवल || शहर तेलपा थाना क्षेत्र के ग्राम कलबलिया बीघा से एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया।वारंटी के ऊपर 2024 में ही आपसी विवाद में अपने ही चाचा के हत्या का मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त इश्वरी कुमार का कुछ पारिवारिक विवाद था। जिसमें अभियुक्त और उसके चाचा के परिवार के बीच मारपीट हुई थी। और उसी मारपीट में उसके चाचा की मौत हो गया था। जिसमें मृतक के परिवार के द्वारा कलबलिया बिगहा निवासी इश्वर कुमार के ऊपर कम उम्र के केस दर्ज करवाया गया था। कांड संख्या 90/24 का मुख्य अभियुक्त घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। लेकिन शहर तेलपा थाना के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। इस केस की जांच कर रही पुलिस पदाधिकारी लाडली खातून ने बताया कि अभियुक्त की तलास काफी गंभीरता से किया जा रहा था। पता चला कि अभियुक्त होली के पर्व पर घर पर ही रह रहा है।उसके बाद पुलिस की तत्परता से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया, और गिरफ्तारी के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए जेल भेज दिया गया है।