मुजफ्फरपुर जिले के हत्था थाने के थानेदार शशि रंजन कुमार को एसएसपी सुशील कुमार ने सस्पेंड कर दिया है । शशिरंजन पर थाने में पदस्थापित एक महिला पुलिस कर्मी ने बैड टच करने का आरोप लगाया था । इसकी जांच के लिए एसएसपी ने ग्रामीण एसपी विद्या सागर के नेतृत्व में टीम बनाई थी । टीम में उनके अलावा महिला डीएसपी सीमा देवी और एसडीपीओ पूर्वी टू मनोज कुमार को शामिल किया गया था ।
हत्था थाने के अपर थानेदार शोहित यादव फिलहाल वहां के भारी होंगे । अब यह बताया जा रहा है कि टीम की रिपोर्ट में बैड टच को सत्य बताया गया होगा तो तत्कालीन थानेदार पर एफआईआर भी हो सकती है । महिला सिपाही ने शिकायत की कि वह छुट्टी के बाद घर से लौट रही थी ।