केंद्र की मोदी सरकार चंपारण वासियों को एक बड़ा तोहफा देने जा रही है. मोतिहारी के जीवधारा रेलवे स्टेशन के पास 49 करोड़ रुपए की लागत से रेलवे की तरफ से वाशिंग पीट का निर्माण कराया जा रहा है, जिसका निर्माण कार्य जब पूरा हो जाएगा तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका खुद उद्घाटन करेंगे. इस वाशिंग पिट निर्माण हो जाने से ट्रेनों की वॉशिंग के लिए मुजफ्फरपुर या सोनपुर नहीं जाना पड़ेगा. साथ ही लंबी दूरी की ट्रेनों की संख्या में भी इजाफा होगा.बेगूसराय की कंपनी इस वाशिंग पिट का निर्माण लगभग 49 करोड़ रुपए की लागत से कर रही है. अगले महीने ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे. इस योजना से रेलवे के समय की बचत के साथ-साथ पैसे की भी बचत होगी. वहीं, अब ट्रेन की साफ सफाई के साथ धुलाई भी यहां संभव हो सकेगा.
बता दें कि मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर स्थित जीवधारा रेलवे स्टेशन पर वाशिंग पीट बानाया जा रहा है. इस वाशिंग पीट का शिलान्यास मोतिहारी सांसद राधामोहन सिंह ने 2 दिसंबर, 2023को किया था. इसके बाद से निर्माण काम चल रहा है.बेगूसराय की ज्योति कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग कंपनी इसका काम करा रही है. जब ये वाशिंग पीट का काम पूरा हो जाएगा तब बापूधाम मोतिहारी स्टेशन से लंभी दूरी की ट्रेन चलने का रास्त साफ हो जाएगा. जीवधारा रेलवे स्टेशन पर वांशिग पीट बनने के बाद से करीब 6 गाड़ियों का ठहराव बढ़ सकता है. इससे जिले वासियों को काफी फायदा होगा.