महिला हिंसा पर सदन में हंगामा

महिला हिंसा पर सदन में हंगामा, नीतीश ने जोड़े हाथ।

महिला हिंसा पर सदन में हंगामा
बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज यानी शुक्रवार को छठा दिन है। सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। इससे पहले सुबह कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के विधायकों ने हंगामा किया। महिला हिंसा के खिलाफ विपक्ष के विधायक वेल में आकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान स्पीकर ने कई बार बैठने को कहा, लेकिन वो नहीं माने।जिसके बाद CM नीतीश कुमार ने कहा- 'जब भी कोई घटना होती है, खबर आती है। तुरंत मैं अपने अधिकारियों से कहता हूं कि देखो क्या हुआ। जो गड़बड़ करेगा उसपर एक्शन होगा।'

इस दौरान CM विपक्ष पर भड़कते भी नजर आए। उन्होंने तल्ख लहजे में कहा- 'ए सुनो, फालतू बात करते हो...इन सब चीजों पर प्रदर्शन की कोई जरूरत नहीं है। कहीं भी कुछ होता है तो मैं तत्काल अधिकारियों से कार्रवाई के लिए कहता हूं।'

CM के इतना कहते ही विपक्ष के विधायक अपनी सीट पर बैठ गए।महिला का विरोध करेंगे तो खाना नहीं मिलेगा

स्पीकर ने महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज पहले महिला सदस्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

विपक्ष के विधायकों के प्रदर्शन पर तंज कसते हुए स्पीकर ने कहा- 'महिलाओं का विरोध करेंगे तो खाना नहीं मिलेगा, महिला पीड़ित लोग ज्यादा हल्ला कर रहे हैं।'कार्यवाही से पहले विपक्ष का प्रदर्शन

वहीं सदन शुरू होने ने पहले पोर्टिको में माले विधायकों ने प्रदर्शन किया। आउटसोर्सिंग में आरक्षण की मांग को लेकर राजद के विधायकों ने भी नारेबाजी की। विपक्ष की नारेबाजी के बीच विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार ने एंट्री ली।

सदन में आज 7 विभागों का बजट पेश किया जाएगा। पथ निर्माण विभाग, पंचायती राज विभाग, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, पर्यटन विभाग, अनुसूचित जाति- अनुसूचित जनजाति विभाग, कल्याण विभाग और खेल विभाग के मंत्री सदन में अपनी बात रखेंगे और बजट पेश करेंगे।