बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में तेतरिया प्रखंड के प्रखंड परिसर में बी० एस०4 डी० एस०4 एवं बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब के 91 वां जयंती समारोह 1: 00 बजे दिन से मनाई गई। जिसका अध्यक्षता बहुजन समाज पार्टी के जिला सचिव अकिन्द्र राम एवं संचालन बहुजन समाज पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अवधेश राम ने किया। अकिन्द्र राम ने मान्यवर कांशीराम साहब के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहीं मान्यवर कांशीराम साहब का जन्म 15 मार्च 1934 ई को एक सिख परिवार में हुआ था। मान्ययवर सासब कोई साधारण व्यक्ति नहीं थे वह एक समाज सुधारक व्यक्ति थे। उन्होंने ग्रेजुएशन पढ़ाई करने के बाद डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन पुणे में एक सहायक वैज्ञानिक के रूप में नौकरी करने लगे कुछ साल नौकरी करने के बाद डॉक्टर बी आर अंबेडकर के कार्यो का गहन अध्ययन किया तब से दिल तो पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के उद्धार के लिए बहुत प्रयास किये फिर फिर 1971 ईस्वी में अपनी नौकरी छोड़ दी और उसके बाद उन्होंने अपने सलाहकार के साथ मिलकर अनुसूचित जाति जनजाति अन्य पिछड़ी जाति और अल्पसंख्यक कर्मचारी कल्याण संस्था की स्थापना की। इस जयंती समारोह में बहुजन समाज पार्टी के प्रखंड उपाध्यक्ष मोहम्मद सहीम 2. शंभू राम 3. सुभाष पासवान 4. सुबोध पटेल 5. पवन कुमार अंबेडकर 6. राकेश कुमार राम 7 नंदू राम 8. वीरेंद्र राम 9. प्रमोद राम 10. सुजीत राम 11. सुबोध राम आदि लोग शामिल हुए।