बिहार के मुंगेर में एक और ASI की हत्या कर दी गई है. जानकारी के मुताबिक ASI विवाद सुलझाने के लिए पुलिस टीम के साथ नंदलालपुरा इलाके में पहुंचे थे. वहां दो परिवारों में झगड़े की खबर थी. जानकारी मिलने के बाद ASI संतोष कुमार अपनी टीम लेकर दोनों पक्षों से बात करने पहुंचे थे.
इसी दौरान विवाद बढ़ा तो तभी किसी अज्ञात शख्स ने ASI संतोष कुमार पर तेज धार वाले हथियार से सिर पर हमला कर दिया. हमले में ASI गंभीर रूप से जख्मी हो गए. हालत ऐसी हो गई कि उन्हें पटना रेफर करना पड़ा. लेकिन ASI को बचाया नहीं जा सका और उनकी मौत हो गई. मुफ्फसिल थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने संतोष कुमार की मौत की पुष्टि की है.