नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है

बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी के सीनियर नेता नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है

नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है

बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी के सीनियर नेता नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. 5 मार्च को राष्ट्रपति ने उनकी नियुक्ति की. नंद किशोर यादव के पास राजनीति का लंबा अनुभव है. वो बिहार सरकार में मंत्री, बिहार बीजेपी के अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने उनका टिकट काट दिया था. उनकी जगह पटना साहिब सीट से रत्नेश कुशवाहा को मैदान में उतारा गया था. वो लगातार सात बार विधायक बने थे.