बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 आज से शुरू हो रही है. दो पालियों में होने वाली बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा के लिए 15 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया है. बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 के लिए राज्यभर में 1600 से ज्यादा एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी बीएसईबी (BSEB) ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं. इनका पालन नहीं करने पर स्टूडेंट को एग्जाम सेंटर से बाहर कर दिया जाएगा.