राहुल राज की जीत सारण-चंपारण के लिए गर्व की बात: सच्चिदानंद राय
छपरा। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से 4965 मत पाकर विजयी हुए नवनिर्वाचित एमएलसी डॉ. राहुल राज ने स्थानीय निकाय के एमएलसी ई. सच्चिदानंद राय से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी।
ई. सच्चिदानंद राय ने राहुल राज की जीत को सारण और चंपारण के लिए गर्व की बात बताते हुए उम्मीद जताई कि वे शिक्षकों की आवाज सड़क से सदन तक बुलंद करेंगे। वहीं, डॉ. राहुल राज ने अपनी जीत का श्रेय शिक्षकों के प्यार और आशीर्वाद के साथ ई. सच्चिदानंद राय तथा छपरा और बेतिया के सांसदों के सहयोग को दिया।