Gallery Image

राष्ट्रीय लोक मोर्चा संगठन चुनाव सम्पन्न, अजीत कुमार निर्विरोध बखरी प्रखंड अध्यक्ष चुने गए

बखरी। प्रखंड के उप प्रमुख श्रीमती रूबी कुशवाहा के नवनिर्मित आवास पर शनिवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, पंचायत स्तर पर पार्टी को मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान राटन पंचायत के उप मुखिया अजीत कुमार को सर्वसम्मति से निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। उनके चयन पर कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
बैठक में राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार प्रदेश के नेता सह बिहार राज्य खाद निगम आयोग के सदस्य अंगद कुशवाहा, पूर्व जिला परिषद सदस्य दिलीप कुशवाहा, प्रमुख प्रतिनिधि सह घाघड़ा पैक्स अध्यक्ष बलराम सिंह कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम बिहारी वर्मा, मधुसूदन महतो, भोला कुशवाहा, अशोक महतो कुशवाहा, मोहम्मद सनाउल्लाह, विकास कुमार, विनोद कुमार महतो, शुलेंद्र महतो, अजीत कुमार सिंह, सज्जन कुमार महतो और राहुल कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं ने संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। बिहार राज्य खाद निगम आयोग के सदस्य अंगद कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाह के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है और पार्टी तेजी से पूरे बिहार में विस्तार कर रही है। पूर्व जिला परिषद सदस्य दिलीप कुशवाहा ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। वहीं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के वरिष्ठ नेता बलराम सिंह कुशवाहा ने कहा कि बखरी प्रखंड संगठनात्मक रूप से जिले का मजबूत क्षेत्र रहा है और कार्यकर्ताओं के सहयोग से इसे फिर से जिले का नंबर वन प्रखंड बनाया जाएगा।
नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार ने सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया जाएगा।