कराटे प्रतियोगिता में ट्रांसेंडेंस इंटरनेशनल स्कूल चकिया के छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम, जीते 33 पदक
न्यूज़ ग्रंथ
चकिया (पूर्वी चंपारण)। स्थानीय साहेबगंज रोड स्थित ट्रांसेंडेंस इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने राज्यस्तरीय ओपन इन्विटेशनल कराटे चैम्पियनशिप में अपनी शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। दिनांक 26/07/2026 को ढाका (पूर्वी चंपारण) में आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यालय के 33 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और कुल 33 पदकों पर कब्जा जमाकर ऐतिहासिक सफलता हासिल की।
विद्यालय के कराटे कोच तनवीर हयात खान के कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने हर वर्ष की भांति इस बार भी अपनी श्रेष्ठता साबित की।
विजेता खिलाड़ियों की सूची:
स्वर्ण पदक विजेता (11):
आलिया, आराध्या, वंशिका, अदिति, कनिष्का, ज़ोया, अनाश, शिवांश, आनंद, शिवांश सिंह, और अतुल कुमार।
रजत पदक विजेता (11):
रेहान, तबशीर हयात खान, आनंद कुमार, उरूज, राजवीर गुप्ता, आयत, आयशा, सैफ अयाज़, आयुष्मान, मुजतबा जामी, और रेहान जमशेद।
कांस्य पदक विजेता(11):
रणवीर शर्मा, यशर्पित, रागिब, अल्ताफ, नजियू, हामाद जमिल, अशहर, उमेर, मोहित कुमार, निशांत कुमार, और अब्दुल्ला अजमल।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा, "यह हमारे विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए ज़रूरी हैं, बल्कि यह छात्रों में अनुशासन और आत्मविश्वास भी पैदा करते हैं।"
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष नासिर जमाल, सचिव साएम नासिर एवं समस्त शिक्षकगणों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मार्शल आर्ट्स न केवल आत्मरक्षा सिखाता है, बल्कि जीवन में मानसिक और शारीरिक अनुशासन भी लाता है।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथियों द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों को पदक, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।