Gallery Image

बड़कागांव में महायज्ञ की तैयारियां तेज, पूजा समिति की अहम बैठक संपन्न, 22 जून से शुरू होगा श्री शंकर जी एवं पंचमुखी हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ

न्यूज ग्रंथ संवाददाता
नितिन कुमार तिवारी

सिवान जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बड़कागांव नाथ बाबा परिसर में आगामी 22 जून से 28 जून 2026 तक आयोजित होने वाले भव्य शंकर जी एवं पंचमुखी हनुमान मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर पूजा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में गांव के गणमान्य लोग, अभिभावक, समिति के सदस्य तथा श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान महायज्ञ की तैयारियों, आयोजन व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा, जलभरी कार्यक्रम, प्राण-प्रतिष्ठा, भंडारा एवं रामकथा सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन 22 जून से 28 जून 2026 तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक रामकथा का भी आयोजन किया जाएगा।

बैठक में मौजूद लोगों को आयोजन की जिम्मेदारियों से भी अवगत कराया गया तथा महायज्ञ को भव्य और सफल बनाने के लिए अलग-अलग कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान सभी ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं से बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की गई।

पूजा समिति के सदस्यों ने कहा कि यह महायज्ञ केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि गांव की एकता, आस्था और सामाजिक सहभागिता का प्रतीक है। समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य के भागी बनें तथा आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग दें।

More Image