परबत्ता: प्रधान शिक्षक की माता के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए क्षेत्र के सैकड़ों शिक्षक
परबत्ता (खगड़िया): प्रखंड क्षेत्र के थेभाय गांव में आयोजित एक शोक सभा एवं श्राद्ध कार्यक्रम में शिक्षा जगत से जुड़े तमाम लोगों ने हिस्सा लेकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। प्राथमिक विद्यालय नयागांव के प्रधान शिक्षक डॉ. प्रद्युम्न कुमार की माता स्मृतिशेष दानावती देवी के श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में शिक्षक पहुंचे।
इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित मध्य विद्यालय सौढ़ भरतखण्ड के शिक्षक सिद्धार्थ कुमार ने स्वर्गीय दानावती देवी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
प्रधान शिक्षक डॉ. प्रद्युम्न कुमार से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शिक्षक सिद्धार्थ कुमार ने कहा, "स्वर्गीय दानावती देवी एक अत्यंत धर्मपरायण, सरल और ममतामयी महिला थीं। उन्होंने हमेशा अपने परिवार को एकता के सूत्र में पिरोकर रखा और बच्चों को उच्च संस्कार दिए। सादा जीवन और उच्च विचार में विश्वास रखने वाली ऐसी पुण्यात्मा का समाज से जाना एक अपूरणीय क्षति है, उनकी कमी सदैव खलेगी।"
इस शोकपूर्ण अवसर पर शोक प्रकट करने वालों में प्रधानाध्यापक संजय कुमार पासवान, शिक्षक रामविनोद साह, रमन कुमार, शेखर दास, पंकज कुमार पासवान, मनोज कुमार साह सहित प्रखंड के सैकड़ों शिक्षक, शिक्षाविद और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद थे। सभी ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।